ChhattisgarhCrimeRegion

4 जुआरी गिरफ्तार, नकदी व ताश की गड्डी जब्त

Share

कांकेर। जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को सुभाष वार्ड स्थित चिकन मार्केट के पास सार्वजनिक स्थान पर 52 पत्ती ताश पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि सरजू यादव, विनोद कुमार साहू, रवि सारथी और शिवा सारथी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 3,900 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक पुराना अखबार बरामद किया गया। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। कांकेर पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button