ChhattisgarhRegion
बाल संरक्षण आयोग में सदस्य बने मनमथनाथ शर्मा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निगम,मंडल,आयोग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई है। जारी आदेश के मुताबिक जांजगीर के जाने माने अधिवक्ता मनमथनाथ शर्मा को राज्य बाल संरक्षण आयोग में सदस्य (एकल) नियुक्त किया गया है। सामाजिक क्षेत्र में लगातार सक्रिय श्री शर्मा के मनोनयन पर छत्तीसगढ़ के अधिवक्ता बिरादरी में काफी हर्ष है। इस नियुक्ति के लिए उन्होने राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।







