ChhattisgarhRegion

अधूरे प्रधानमंत्री आवास के 51 हितग्राहियों को जारी हुआ नोटिस

Share

दंतेवाड़ा। नगर पंचायत बारसूर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के तहत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्त रुख अपनाया है। निकाय क्षेत्र में 51 ऐसे हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने राशि प्राप्त करने के बावजूद अब तक आवास निर्माण पूरा नहीं किया है। नगर पंचायत की टीम ने सभी अधूरे मकानों का निरीक्षण कर संबंधित हितग्राहियों को नोटिस जारी करते हुए सितंबर माह से पहले निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत के अनुसार, योजना के तहत फाउंडेशन, लिंटल और रूफ स्तर तक की किश्तें जारी होने के बावजूद कई हितग्राहियों ने निर्धारित चरणों के अनुसार निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। इससे वर्षों बाद भी कई आवास अधूरे पड़े हैं। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि सितंबर माह तक निर्माण कार्य पूरा नहीं करने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button