बिलासपुर में कांग्रेस की नई टीम तैयार, शहर व ग्रामीण में पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा व जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र की अनुशंसा पर नई शहर व ग्रामीण कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की स्वीकृति के बाद प्रदेश महामंत्री (संगठन) मलकित सिंह गैदू ने आदेश जारी किया। जारी सूची में शहर कायकारिणी में 31 पदाधिकारियों को महासचिव, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों पर नियुक्त किया गया है। वहीं बिलासपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस की नई 51 सदस्यीय कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है।
जारी सूची के अनुसार शहर कार्यकारिणी में के. दीपक जायसवाल, संजीव ठाकुर, गोपाल ठाकुर, श्रीकांत जायसवाल, विवेक दुबे, डी. विक्रम सिंह (बंटी), भूषण कश्यप, राहुल श्रीवास, संजय यादव, डी. अजय तिवारी, दीपक तिवारी, वीरेंद्र दुबे, लक्ष्मी सिंह, अभिषेक यादव, गौरव श्रीवास्तव, अजय वर्मा, रजत राठौर, बृजेश सिंह, विनोद वर्मा, मुकेश कश्यप, विजय कुमार, विकास ठाकुर, मनोज कश्यप, शेख ताहिर आदि को कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने अपनी नई टीम का विस्तार किया गया है,जिसमें बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को दी गई है। नई कार्यकारिणी में प्रवेश पटवा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है, इसके अलावा 12 उपाध्यक्ष, 18 महामंत्री, 20 सचिव तथा 10 कार्यकारी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।







