Chhattisgarh
मछली व्यापारी हत्याकांड का खुलासा, मजदूरी विवाद में रची गई थी साजिश; 3 आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari district के नगरी थाना क्षेत्र में मछली व्यापारी विप्लव मंडल की हत्या और लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि मजदूरी बढ़ाने को लेकर हुए विवाद और रंजिश के चलते मृतक के साथ काम करने वाले मजदूरों ने साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने जंगल के सुनसान रास्ते में घेरकर डंडे और धारदार हथियार से हमला कर विप्लव मंडल की हत्या कर दी और उसके पास मौजूद नगदी व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और जांच के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपियों के कब्जे से 37,800 रुपये नकद, मोबाइल फोन, हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।







