Chhattisgarh

जीपीएम जिले में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के निर्देश पर खनिज उड़नदस्ता दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त 3 जेसीबी मशीन और 3 ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई देवराजपारा-सधवानी, बंधी-बचरवार और सिलपहरी क्षेत्रों में मुरूम, मिट्टी और रेत के अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायतों के बाद की गई, जिसमें टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को पकड़ लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button