Chhattisgarh

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सियासी घमासान, केदार कश्यप के आरोपों पर सचिन पायलट का पलटवा

Share

अभनपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जारी है, जिसे लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा लगातार कांग्रेस के इस शिविर पर सवाल उठा रही है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी विचारधारा भूल चुकी है और अब जिला अध्यक्षों को पार्टी की आइडियोलॉजी समझाने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि अगर जिलाध्यक्षों को ही पार्टी की विचारधारा की जानकारी नहीं है तो उनकी नियुक्ति पर सवाल उठता है। वहीं कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं को अपने दल की चिंता करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अंदरूनी खींचतान चल रही है और कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर संगठन को मजबूत करने तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ लड़ाई की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है। पायलट ने कहा कि कांग्रेस जिला अध्यक्षों को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के मुद्दों को उठाने के लिए तैयार कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button