Chhattisgarh

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह दो ट्रक टकराए, लगी भीषण आग

Share

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बुधवार को स्टेट हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। माटोली चौक के पास दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते ट्रक आग की लपटों में घिर गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पखांजूर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी धुआं और लपटें उठती रहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों ट्रकों के चालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। हादसे के कारण हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह मान रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button