Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर बढ़ा विवाद, नंदकुमार साय का बड़ा बयान- सख्त कार्रवाई की चेतावनी

Share

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान देते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में सुनियोजित तरीके से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि साहू समाज समेत कई अन्य समुदायों के लोग भी धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। साय ने चेतावनी दी कि धर्मांतरण कराने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और ऐसे मामलों में छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति का बल, प्रलोभन, धोखे या दबाव के जरिए धर्म परिवर्तन कराना कानून के खिलाफ है। वहीं, कानून के अनुसार कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन करना चाहता है तो उसे तय प्रक्रिया का पालन करना होता है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button