Chhattisgarh

मारपीट और विवाद से परेशान बेटे ने रची साजिश, पिता की ले ली जान

Share

रामानुजनगर पुलिस ने आठ दिनों के भीतर एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के बेटे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चिरमी बचरापोड़ी निवासी 45 वर्षीय शिव प्रसाद सिंह गोंड की हत्या उसके ही बेटे ने अपने मौसा और एक दोस्त के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने 10 जून की रात घर में टांगी और लोढ़ा से हमला कर शिव प्रसाद की हत्या कर दी और अगले दिन शव को बोरे में बांधकर सुनसान इलाके में फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। जांच में यह भी सामने आया कि मृतक की मां ने साक्ष्य छिपाने में आरोपियों का सहयोग किया। पुलिस के अनुसार, मृतक अक्सर पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था, जिससे परेशान होकर बेटे ने हत्या की साजिश रची। तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button