Chhattisgarh

सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने विवादित भवन पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

Share

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन पर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने आरोप लगाया था कि सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च का निर्माण किया जा रहा है और इसकी शिकायत प्रशासन से की थी। शिकायत के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भवन को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्कूल के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया तथा मौके पर अपर कलेक्टर, एडीसीपी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। शिकायतकर्ता का दावा है कि सेंट पॉल ट्रस्ट की जमीन की लीज़ वर्ष 2022 में समाप्त हो चुकी थी और इसके बावजूद बिना वैध अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। प्रशासन द्वारा शिकायत की जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button