Madhya Pradesh

तेज रफ्तार डंपर ने गायों को रौंदा, चार की मौत, तीन गंभीर घायल

Share

आवदा थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे बैठी गायों को कुचल दिया। हादसे में चार गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, डंपर बड़ौदा से आवदा की ओर जा रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे आराम कर रही गायों पर वाहन चढ़ा दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर डंपर जब्त कर लिया। घायल गायों के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button