Madhya Pradesh

भाजपा कार्यक्रम के पोस्टरों ने बढ़ाई हलचल, विजयवर्गीय की तस्वीर नहीं होने पर उठे सवाल

Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले इंदौर में पोस्टर पॉलिटिक्स को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भूमि पूजन और लोकार्पण कार्यक्रम के लिए लगाए गए होर्डिंग्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई नेताओं की तस्वीरें लगाई गई हैं, लेकिन प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री और इंदौर भाजपा के प्रभावशाली नेता कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर नजर नहीं आ रही है। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सियों पर कैलाश विजयवर्गीय के नाम की स्लिप मौजूद है, जिससे साफ है कि वह कार्यक्रम में शामिल होंगे। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि इंदौर और मालवा की राजनीति में विजयवर्गीय का बड़ा प्रभाव है, ऐसे में पोस्टरों से उनकी तस्वीर का गायब होना चर्चा का विषय बन गया है। वहीं इसे कुछ लोग आयोजन संबंधी चूक बता रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक संकेत के रूप में देख रहे हैं। यह कार्यक्रम कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट के विधानसभा क्षेत्र सांवेर में आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। अब देखना होगा कि इस पोस्टर विवाद पर भाजपा संगठन या आयोजकों की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button