Madhya Pradesh

शहडोल में मानवता की मिसाल, 12 दिन के नवजात का समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार

Share

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां 12 दिन के एक नवजात शिशु की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए कोई आगे नहीं आया, वहीं नंदी गौ सेवा धाम के समाजसेवियों ने आगे बढ़कर मासूम को सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई दी। जानकारी के अनुसार, सीधी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी ने नवजात को जन्म दिया था। जन्म के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद 12 दिन के मासूम की मौत हो गई। पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य कारणों के चलते नवजात के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं था। इसकी जानकारी मिलते ही नंदी गौ सेवा धाम के सदस्य सक्रिय हुए और पुलिस प्रशासन की मदद से सभी जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी कराई। इसके बाद समाजसेवी शेखर दंड और उनकी टीम नवजात के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट लेकर पहुंचे, जहां पूरी गरिमा और सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस कार्य में संस्था के सदस्य विनय कुंडे सहित अन्य साथियों का विशेष योगदान रहा। नंदी गौ सेवा धाम पहले भी ऐसे लावारिस शवों और बेसहारा लोगों के अंतिम संस्कार का कार्य करती रही है। संस्था की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा जमकर सराहना की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button