Chhattisgarh

सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को जारी किया नोटिस, 17 जुलाई को अगली सुनवाई

Share

बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां शीर्ष अदालत ने विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 17 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आरोपी अमित बघेल, अजय यादव और दिनेश कुमार वर्मा की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट के जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने 19 मई 2026 को सुनवाई के दौरान कहा था कि आरोपियों पर हजारों लोगों की भीड़ को भड़काने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस बल पर गंभीर हमले जैसे आरोप हैं। आरोपियों ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर कर जमानत की मांग की है, जिस पर अब राज्य सरकार से जवाब मांगा गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button