ChhattisgarhCrimeRegion

अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली की एक युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती कर होटल में बुलाकर उसके साथ जबरन अनाचार किया और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी रवि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अश्लील वीडियो व फोटो बरामद कर कार्यवाही उपरांत आरओपी को आज बुधवार को न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में प्रार्थिया ने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश निवासी रवि नामक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने एक होटल में बुलाया। जहाँ रूम में बात करने के बहाने से युवती को ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती अनाचार कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार अनाचार किया। प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर तत्काल टीम गठित कर कार्वाई के लिए टीम उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर भेजा गया। आरोपी अपने घर में न रहकर ज्यादा समय बाहर ही रहता था।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर का$फी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी लड़के द्वारा बताया कि अपने मोबाइल में प्रार्थीया का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखना बताते हुए मोबाइल को दिखाया। जिसे पकड़ कर पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांजि़ट रिमांड में लेकर कार्यवाही उपरांत उसे जगदलपुर में न्यायिक रिमांड पर रवानाा कर दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button