ChhattisgarhMiscellaneous

तेज गर्मी के बाद रात को झमाझम से गिरा पारा

Share

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून अब राज्य में जल्द ही यह दस्तक देगा। इसके पहले रायपुर समेत कई इलाकों में बीते दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। दिन भर उमस और गर्मी के बाद रात को बौछार हुई। इससे दक्षिणी इलाकों में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरवाटआई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतवानी दी है।
गुरुवार को 43 डिग्री के साथ राजनांदगांव सर्वाधिक गर्म रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री डिग्री जगदलपुर में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक 40.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है।
राज्य में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा कोंटा और गरियाबंद में दर्ज की गई। इसके अलावा मैनपुर में 4 सेमी, जबकि गादीरस, बड़े बचेली, सुकमा और नांगुर में 3-3 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं छोटेडोंगर, नरहरपुर, कांकेर, दरभा, बड़ेराजपुर, चरामा, जगदलपुर, बस्तर, जगरगुंडा, छुरा, केशकाल, भानपुरी और तोकापाल में 2-2 सेमी वर्षा हुई। इसके अलावा उसूर, पाटन, छिंदगढ़, कोमाखान, भोपालपटनम, कुकरेल, सरोना, तोंगपाल, बेलरगांव, बालोद, नगरी, दंतेवाड़ा, माकड़ी, दुर्ग, धनोरा, लोहांडीगुड़ा, कुआकोंडा और दोरनापाल में 1-1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आज भी हो सकता है बारिश:
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में शुक्रवार हल्की से माध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान बादल गरजने-चमकने के साथ बिजली गिरने और 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
राजधानी में आज बादल छाने और आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button