ChhattisgarhRegion

7 जून को साहू समाज का प्रदेश भर में महावृक्षारोपण अभियान

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू के अध्यक्षता में प्रदेशभर में 7 जून को व्यापक वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संरक्षण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने समाज की समस्त इकाईयों, परिक्षेत्रों, जिला समाजों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया है।
डॉ. नीरेन्द्र साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण असंतुलन और जल संकट मानव जीवन के समक्ष गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। इन चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम है, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेन्द्र साहू ने समाज के सभी सदस्यों से अभियान में सक्रिय सहभागिता का आग्रह करते हुए कहा कि – प्रत्येक परिवार से कम से कम एक पेड़ लगाकर संकल्प के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह जानकारी आई. टी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button