ChhattisgarhRegion

महात्मा गांधी कला मंदिर में कल सजेगी गजलों की महफिल

Share

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की स्मृति को समर्पित विशेष सांस्कृतिक संध्या एक शाम बशीर बद्र के नाम का आयोजन 6 जून शनिवार को महात्मा गांधी कला मंदिर में सायं 7:30 बजे से किया जाएगा। गज़ल, संगीत और साहित्य की समृद्ध परंपरा को समर्पित यह आयोजन सांस्कृतिक एवं साहित्यिक रसिकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध $गज़ल गायिका डॉ. साधना रहाटगांवकर, युवा $गज़ल गायक परन राज भाटिया तथा अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भजन एवं $गज़ल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भावविभोर करेंगे। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बशीर बद्र की कालजयी रचनाओं एवं लोकप्रिय $गज़लों की संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
संगत के लिए इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के ख्यातिलब्ध कलाकारों के साथ-साथ भिलाई के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में शास्त्रीय संगीत, $गज़ल गायन और साहित्यिक अभिव्यक्ति का समन्वय देखने को मिलेगा। भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने नगरवासियों, साहित्य प्रेमियों एवं संगीत रसिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क रहेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button