Chhattisgarh

लाइफ लाइन अस्पताल का औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर नोटिस जारी

Share

जिला मुख्यालय स्थित लाइफ लाइन अस्पताल का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. शीला साहा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई खामियां पाए जाने पर अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुधार करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पहुंचकर आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे संवाद कर उपचार एवं सुविधाओं की जानकारी ली। जांच के दौरान आयुष्मान योजना से संबंधित सूचना पट्ट, बेडों का चिन्हांकन, लाइसेंस दस्तावेज और अस्पताल संचालन से जुड़े मानकों में कमियां पाई गईं, जिसके बाद सुधार के निर्देश दिए गए। सीएमएचओ डॉ. शीला साहा ने स्पष्ट किया कि आयुष्मान योजना के तहत पात्र मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button