Chhattisgarh

मुख्यमंत्री साय ने किसानों को दिया आधुनिक खेती अपनाने का संदेश

Share

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में आयोजित ‘मुख्यमंत्री किसान संवाद’ कार्यक्रम में किसानों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार आधुनिक तकनीकों, नवाचारों और किसान हितैषी नीतियों के माध्यम से खेती को अधिक लाभकारी, टिकाऊ और सम्मानजनक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अपने किसान परिवार से जुड़े अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे किसानों की समस्याओं और जरूरतों को भली-भांति समझते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसान कल्याण को प्राथमिकता दी गई है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण, सिंचाई सुविधाएं तथा कृषि यंत्रीकरण जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिली है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में ड्रोन तकनीक, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और जैविक खेती के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इनसे खेती अधिक वैज्ञानिक, किफायती और पर्यावरण अनुकूल बन रही है। मुख्यमंत्री ने किसानों को खाद और बीज की उपलब्धता को लेकर अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए भरोसा दिलाया कि आगामी खरीफ सीजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने उन्नत खेती और फसल विविधीकरण के अपने अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा खेती को आधुनिक उद्यम के रूप में देख रहा है और सरकार कृषि आधारित कौशल विकास, ड्रोन संचालन, जैविक खेती तथा कृषि उद्यमिता को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने किसानों से नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन और बेहतर आय प्राप्त करने का आह्वान किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button