Chhattisgarh

रायपुर में सफाई व्यवस्था ठप, ठेकेदारों की हड़ताल से 70 वार्डों में कचरा संकट

Share

रायपुर में शहर की सफाई व्यवस्था पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि चेतावनी के बाद बुधवार सुबह से सफाई ठेकेदारों ने काम बंद कर हड़ताल शुरू कर दी है। ठेकेदारों का कहना है कि पिछले चार महीनों से उनका भुगतान अटका हुआ है, जबकि प्रति माह करीब 4 करोड़ रुपये का भुगतान सभी वार्डों के लिए होना चाहिए। भुगतान न मिलने के कारण उन्हें सफाई कर्मचारियों को भी वेतन देने में कठिनाई हो रही है, इसलिए अब तब तक काम पर वापस नहीं लौटेंगे जब तक बकाया राशि जारी नहीं की जाती। हड़ताल के चलते रायपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे शहर में गंदगी और कचरे की समस्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। ठेकेदारों ने बताया कि उन्होंने पिछले सप्ताह नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बकाया भुगतान की मांग की थी, साथ ही नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी को भी इस संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है। पहले से ही रामकी कंपनी के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हालात प्रभावित थे, ऐसे में ठेकेदारों की इस हड़ताल ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button