Chhattisgarh

पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर CBI का छापा, दस्तावेजों की जांच जारी

Share

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने गुरुवार सुबह पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के भिलाई स्थित निवास पर दबिश दी। यह दूसरा अवसर है जब सीबीआई की टीम ध्रुव के घर पहुंची है। भिलाई सेक्टर-10 स्थित आवास पर पहुंची दो टीमों ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच शुरू की। वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती परीक्षाओं और साक्षात्कार प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अब तक 29 लोगों को आरोपी बनाया जा चुका है। जांच में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक सहित कई अधिकारियों पर नियमों में हेरफेर, प्रभावशाली लोगों के परिजनों को लाभ पहुंचाने, प्रश्नपत्र लीक कराने और पद के दुरुपयोग के आरोप हैं। सीबीआई के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ियों के चलते डिप्टी कलेक्टर और डीएसपी जैसे पदों पर हुए चयन भी सवालों के घेरे में आए। फिलहाल मामले के प्रमुख आरोपी रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं, जबकि कुछ आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button