Madhya Pradesh
मध्यप्रदेश में खेल व्यवस्था पर विवाद, विपक्ष ने सरकार को घेरा

मध्यप्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों के सरकारी दावों के बीच स्कूली खेल शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठे हैं। आरोप है कि प्रदेश के लाखों बच्चों को खेल सिखाने वाले बुनियादी स्पोर्ट्स टीचरों की भारी कमी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस मुद्दे को लेकर खेल मंत्री विश्वास सारंग पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार बड़े-बड़े आयोजनों और उपलब्धियों का श्रेय लेने में तो सक्रिय है, लेकिन जमीनी स्तर पर खेल शिक्षा की व्यवस्था कमजोर पड़ी हुई है।







