ChhattisgarhRegion

राजनांदगांव स्टेशन पर विशेष नाका टिकट जांच अभियान में 86,325 का राजस्व अर्जित

Share

राजनांदगांव। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में राजनांदगांव स्टेशन पर विशेष नाका टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर नियंत्रण स्थापित करते हुए रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।
अभियान के दौरान कुल 200 मामलों में कार्रवाई करते हुए 86,325 की आय अर्जित की गई। इसमें बिना टिकट यात्रा के 94 मामलों से 45,050, अनियमित टिकट के 93 मामलों से 39,875, अनबुक्ड लगेज के 12 मामलों से 1,200 तथा धूम्रपान के 1 मामले से 200 की वसूली की गई। इस अभियान में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में 2 मुख्य टिकट निरीक्षक, 12 टिकट परीक्षक एवं 2 आरपीएफ कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button