ChhattisgarhRegion

जानिए क्यों कल से 28 मई के बीच बंद रह सकते हैं एसबीआई बैंक

Share

रायपुर। बैंकिंग सेक्टर की अग्रणी बैंक एसबीआई में काफी अरसे बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि छह दिनों तक बैंकिंग कामकाज पर असर होगा।
वीकेंड की छुट्टियां: –23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार है। नियम के मुताबिक, देश के सभी बैंकों में हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है, जिसके कारण इन दो दिनों में बैंक बंद रहेंगे।
एसबीआई स्टाफ की हड़ताल:- ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी कई मांगों को लेकर 25 और 26 मई (सोमवार और मंगलवार) को देशभर में दो दिन की हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। इससे बैंकों के कामकाज पर सीधा असर पड़ सकता है।
बकरीद की छुट्टी: – भारत के अलग-अलग राज्यों में बकरीद का त्योहार अलग-अलग दिन मनाया जाएगा, जिसके लिए आरबीआई ने दो दिन की छुट्टियां तय की हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बकरीद के कारण बैंक बंद रहेगा, जबकि कुछ हिस्सों में 28 मई को छुट्टी रहेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button