ChhattisgarhRegion

सिविल सर्विस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई को

Share

रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई रविवार को किया जाएगा। यह परीक्षा जिले के 22 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी। परिक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक संचालित होगी। इसमें कुल 8 हजार 449 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री का वितरण सुबह 7 बजे एवं 12 बजे जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से किया जाएगा। परीक्षा के संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर रायपुर उपेन्द्र किण्डो को सहायक को-ऑर्डिनेटिंग सुपरवाइजर तथा रोजगार अधिकारी, विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर केदारनाथ पटेल को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button