Chhattisgarh

वाड्रफनगर तहसील में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, कोर्ट परिसर में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट

Share

Wadrafnagar Tehsil में जमीन विवाद की सुनवाई के दौरान तहसील कार्यालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। तहसीलदार गुरुदत्त पंचभावे के समक्ष चल रही सुनवाई के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को परिसर से बाहर निकाला, लेकिन इसके बाद भी तहसील और सिविल कोर्ट परिसर में दोनों गुट फिर से आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट की। इस घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर Wadrafnagar Police ने 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button