Chhattisgarh

भानुप्रतापपुर में ट्रेन हादसा पटरी पार करते समय रिटायर्ड शिक्षक की दर्दनाक मौत

Share

भानुप्रतापपुर में आज तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां ट्रेन की चपेट में आने से सेवानिवृत्त शिक्षक हीरामणि साहू (80) की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे वह रेलवे पटरी पार कर रहे थे, तभी भानुप्रतापपुर से रायपुर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि गंभीर चोटों के कारण उनकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि उनके परिवार में हाल ही में शादी समारोह संपन्न हुआ था और घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस दुखद घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही भानुप्रतापपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button