Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में इमरजेंसी सेवाओं का बड़ा विस्तार, आज से 33 जिलों में डायल 112

Share

आज से छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में हाईटेक डायल 112 सेवा शुरू होने जा रही है। Amit Shah Raipur में नेक्स्ट जेन CG डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ERSS 2.0) का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही राज्य को 400 अत्याधुनिक डायल 112 वाहन और चलित फोरेंसिक साइंस लैब की सौगात भी मिलेगी। नई व्यवस्था के लागू होने से पुलिस, फायर सर्विस, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन और आपदा प्रबंधन जैसी सेवाएं एकीकृत मंच पर उपलब्ध होंगी, जिससे लोगों को आपातकालीन स्थिति में पहले से अधिक तेज और तकनीक आधारित सहायता मिल सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button