Chhattisgarh
नेशनल हाईवे-30 पर बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से शिक्षिका की मौत, 15 यात्री घायल

National Highway 30 पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बस में सवार एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, Raipur से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कवर्धा निवासी और दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की जान चली गई, जबकि घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद जेसीबी की सहायता से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।







