ChhattisgarhRegion

शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाएं 1 जून से, टाइम टेबल जारी

Share

जगदलपुर। जिले के शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के यूटीडी और संबद्ध सभी कॉलेजों में जनवरी से जून 2026 सत्र की सेमेस्टर परीक्षाएं 1 जून से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार पीजी और पोस्ट ग्रेज्युएशन समेत डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी।
पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तय की गई है। नए एवं पुराने पाठ्यक्रमों के नियमित, स्वाध्यायी (प्राइवेट), उत्तीर्ण, प्रमोटेड, डिटेंड, भूतपूर्व एवं एटीकेटी छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा समय सारिणी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन नहीं भरा है, वे 16 मई तक आवेदन कर उसकी हार्डकॉपी जमा कर सकते हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button