Chhattisgarh

राजनांदगांव में अवैध खाद का भंडारण पकड़ाया, 2300 बोरी जब्त

Share

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में अवैध खाद भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। माड़ीतराई गांव में कृषि, राजस्व और प्रशासनिक अमले ने गोदाम में छापेमारी कर 2300 बोरी खाद जब्त की और गोदाम को सील कर दिया। गोदाम का मालिक बेलगांव निवासी पूर्व सरपंच छबील साहू के पुत्र लेखु साहू बताया जा रहा है, जिनका नाम पहले भी अवैध मुरुम और रेत के मामलों में आया था। प्रशासन अब यह जांच कर रहा है कि इतनी बड़ी मात्रा में खाद किस उद्देश्य से संग्रहित की गई थी, क्या इसके लिए वैध अनुमति थी और वितरण के दस्तावेज सही हैं या नहीं। स्टॉक रजिस्टर और लाइसेंस संबंधी रिकॉर्ड की जांच जारी है और माना जा रहा है कि आने वाल

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button