Crime

पहले बॉडी के 200 टुकड़े किये… फिर पति ने गूगल पर…..

Share

ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की है। दरअसल, 28 साल के निकोलस मेटसन ने अपनी पत्नी हॉली ब्रेमली (26) की हत्या के बाद उसके 224 टुकड़े कर दिए, जिसके बॉडी पार्ट्स कुछ दिन घर पर रखे। बाद में उन्हें फेंकने के लिए दोस्त को 5 हजार रुपए दिए थे। मामला मार्च 2023 का है। हत्या के एक साल बाद 5 अप्रैल 2024 को मेटसन ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया। जानकारी के मुताबिक हॉली के कत्ल से पहले मेटसन ने उसके पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भून दिया था। उसने इंटरनेट पर सर्च किया था कि अगर पत्नी मर जाए तो क्या फायदे मिलेंगे। क्या मरने के बाद वो मुझे डराएगी।

पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हत्या की वजह साफ नहीं है, लेकिन मेट और हॉली का तलाक होने वाला था। पुलिस को हॉली के गायब होने की खबर मिली थी। उसे आखिरी बार 17 मार्च 2023 को घर में घुसते हुए देखा गया था। सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर मेटसन के घर पहुंचे थे। उन्होंने हॉली के बारे में पूछा था। तब मेटसन ने कहा था कि शायद वो बिस्तर के नीचे छुपी है।

पुलिस को घर से खून की बदबू आई थी। इसके बाद मेटसन को गिरफ्तार किया गया था। घटना के 8 दिन बाद 25 मार्च 2023 को हॉली के शव के 224 टुकड़े एक नदी में मिले थे। एक पॉलीथिन बैग में हॉली का हाथ मिला था। दूसरे बैग में उसका सिर था। सिर पर बाल नहीं थे। पुलिस के मुताबिक कई बॉडी पार्ट्स अब भी नहीं मिले हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button