Chhattisgarh

बेरोजगारी, भर्ती परीक्षा और विकास को लेकर मंत्री केदार कश्यप का बड़ा बयान

Share

केदार कश्यप ने छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी दर, विकास कार्यों, प्रधानमंत्री की अपील और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है और सड़क, बिजली सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है, जिससे बेरोजगारी दर में कमी आने का दावा किया जा रहा है। मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमेशा आरोप लगाने की राजनीति करती है, जबकि केंद्र सरकार वैश्विक संकट को देखते हुए देशहित में निर्णय ले रही है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेने की जरूरत है और उसे दैनिक जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं मंत्रियों के काफिले कम करने की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार खर्च कम करने के पक्ष में है और जहां आवश्यकता होगी वहीं संसाधनों का उपयोग किया जाएगा। फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर उन्होंने जानकारी दी कि फिजिकल टेस्ट पूरा हो चुका है और व्यापम के माध्यम से लिखित परीक्षा दिसंबर या जनवरी तक आयोजित की जा सकती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button