Chhattisgarh

गौरेला में मिली 300 साल पुरानी रामचरितमानस की दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि

Share

गौरेला में भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक बड़ी ऐतिहासिक खोज सामने आई है, जहां लगभग 300 साल पुरानी रामचरितमानस की दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपि मिली है। यह पांडुलिपि पूरी तरह अवधी भाषा में लिखी गई है और इसे गौरेला धनौली निवासी ज्ञानेंद्र उपाध्याय परिवार ने पीढ़ियों से सुरक्षित संभालकर रखा था। परिवार के अनुसार उनके दादा और परदादा इसका नियमित अध्ययन किया करते थे। जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग की अपील के बाद इस ऐतिहासिक धरोहर को संरक्षण के लिए प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पांडुलिपि धार्मिक महत्व के साथ-साथ भाषाई और ऐतिहासिक शोध के लिए भी बेहद मूल्यवान है। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे “ज्ञानभारतम” राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत जिले में प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण और संरक्षण किया जा रहा है, ताकि ऐसी दुर्लभ धरोहरों को सुरक्षित रखकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाया जा सके।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button