ChhattisgarhMiscellaneous

गलत सीमांकन पर ग्रामीणों ने आरआई पटवारी को बनाया बँधक

Share

कोरबा। ग्रामीणों ने गलत सीमांकन करने पर आरआई-पटवारी को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। बंधक बनाये जाने की शिकायत पटवारी ने पुलिस से की। इस पर चार ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। घटना करतला थाना क्षेत्र के नोनबिर्रा गांव की है। इस दौरान जमीन सीमांकन के दौरान हंगामा हुआ। उसके बाद पैसा लेकर गलत सीमांकन का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने आरआई और पटवारी को दो घंटे तक कार में बंधक बनाए रखा। इसके पहले विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने तो रस्सी लेकर खुदकुशी करने की धमकी तक दी।
इसकी नोनबिर्रा पटवारी भरत चौहान ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटवारी ने बताया कि न्यायालय नायब तहसीलदार करतला के आदेश पर राजस्व निरीक्षक जयपाल सिंह के साथ 8 मई को ग्राम नोनबिर्रा के बनियापारा में आवेदक संतराम की भूमि खसरा नंबर 643/1 रकबा 0.085 हेक्टेयर का सीमांकन करने पहुंचे थे। विधिवत सूचना के बाद मौके पर खसरा नंबर 643 के सभी बटांकन की नाप कर आवेदक को जानकारी दी गई। इसके बाद ग्रामीण विवाद करने लगे। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button