ChhattisgarhCrime

मॉर्निंग वाक पर निकले युवक को अज्ञात वाहन ने ठोका, मौत

Share

धमतरी। मॉर्निंग वॉक पर निकले एक युवक को अज्ञात वहां ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। यह घटना भखारा थाना क्षेत्र में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान खिलेंद्र दिवाकर के रूप में हुई है, जो कि हंचलपुर गांव का रहने वाला था। आज सुबह खिलेंद्र मॉर्निंग वॉक पर निकला था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में खिलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आगे की जांच शुरु कर दी है।
सीएसपी अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि आज सुबह भखारा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और खिलेंद्र दिवाकर को प्राथमिक उपचार के लिए भखारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे धमतरी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरु कर दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button