ChhattisgarhMiscellaneous

भोजन की तलाश में जंगल से भटक कर तुस्मा पहुंचा भालू

Share

जांजगीर-चांपा। भीषण गर्मी में भोजन की तलश में एक भालू भटक कर तुस्मा गांव पहुँच गया था। पामगढ़ के महानदी किनारे देवरघटा खरगहनी जंगल से मंगलवार को भालू भटक कर तुस्मा गांव आ धमका था। बताया जा रहा है कि वह भोजन की तलाश में बलौदा बाजार क्षेत्र के जंगल से निकलकर आया हुआ है. अब फिर से वापस जाने की कोशिश कर रहा है। ग्रामीणों की भीड़ और शोर से घबरा कर वह फिर से गांव आ गया है। एक वीडियो में गांव के कुत्ते उसे दौड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, तनौद के आसपास सोमवार शाम लोगों ने भालू देखे जाने की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला पहुंचा और भालू को रेस्क्यू करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। क्षेत्र के सरपंचों ने आसपास के गांवों में मुनादी कराई। अब तुस्मा गांव में भालू के देखे जाने के बाद वन विभाग की उड़नदस्ता टीम शिवरीनारायण क्षेत्र में अलर्ट कर रही है।
चांपा वन परिमंडल के एसडीओ एच शर्मा ने कहा कि चार पांच दिनों से पामगढ़ और शिवरीनारायण क्षेत्र मे भालू दिखने की सूचना मिली है। मुनादी करा कर ग्रामीणों को भालू से सचेत रहने के लिए अपील की जा रही है। भालू अपने स्थान जाने की जद्दोजहद में है। वन विभाग भालू को मूल जंगल मे भेजने का प्रयास कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button