सड़क हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी सिर के परखच्चे उड़े

बलरामपुर। वाड्रफनगर के अंबेडकर चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक डिलीवरी बॉय था और हादसे के दौरान हेलमेट लगाया हुआ था। इसके बावजूद उसके सिर के परखच्चे उड़ गए। मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो चलगली के बड़का गांव का निवासी था। वाड्रफनगर में रहकर डेलीवेरी कंपनी में कार्यकर्ता था। विकास डिलीवरी करने वाड्राफनगर से महेवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान अंबेडकर चौक के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक युवक को काफी दूर तक घसीटते ले गया। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। वाड्राफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है।







