पूर्व राज्य मंत्री के बेटे जय ने किया खुदकुशी

रायपुर। पूर्व राज्यमंत्री व पूर्व विधायक बिलाईगढ़ धनी राम साहू के बेटे जय साहू 45 वर्ष ने रविवार की रात 9 बजे खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी मृतक के बड़े भाई भागवत साहू ने मोवा थाने पहुंचकर दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची को शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी किरण साहू से परेशान रहता था। जिसके चलते आत्मघाती कदम उठाया है। मृतक की पत्नी किरण साहू 2 हफ्ते पहले घर छोड$कर मकान ठेकेदार के साथ भाग गई है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक के नाम वाले जमीन को उनकी पत्नी ने 1 करोड़ 36 लाख में बेचकर पैसा अपने पास रख ली है। कुछ महीने पहले मृतक जय साहू द्वारा मकान बनवाया गया था जिसका ठेका ठेकेदार अनुज द्विवेदी को दिया था, इस दौरान उनकी पत्नी किरण साहू ठेकेदार के साथ सम्पर्क में आ गई। वहां आकर ठेकेदार रहने भी लगा था।
वहीं परिजनों ने सोमवार को थाना जाकर मृतक जय साहू की पत्नी और उसके प्रेमी मकान ठेकेदार पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धोखे से जमीन बेचने और पैसा हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।






