मरवाही वनमंडल में 122 सागौन और साल पेड़ों की अवैध कटाई

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के जंगलों में लकड़ी तस्करों ने सागौन और साल के पेड़ों की कटाई कर पार कर दिया।
जानकारी के अनुसार यह मामला गौरेला वन परिक्षेत्र के पीपरखूटी बीट का है। यहां पिछले 2-3 महीनों से लगातार अवैध कटाई का खेल चल रहा था। प्रारंभिक जांच में जंगल के भीतर 122 पेड़ों के ठूंठ मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया है। सम्बन्ध में ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दो महीने पहले ही दे दी थी। सूचना के बाद भी विभाग ने कोई कार्यवाई नहीं की।
यह कितना गंभीर मामला है। रायपुर से राज्य स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। टीम ने जब जंगल का निरीक्षण किया, तो बड़ी संख्या में कटे हुए पेड़ों के अवशेष मिले। 122 ठूंठों की पुष्टि के बाद विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा हो रहा है। मरवाही वनमंडल मुख्यालय से 10 किमी की दूरी पर और बिलासपुर-जबलपुर मुख्य मार्ग से सटे क्षेत्र में महीनों तक अवैध कटाई चलती रही और डीएफओ, रेंजर और बीट गार्ड को इसकी जानकारी तक को नहीं मिली।







