ChhattisgarhCrimeRegion

बस में उल्टी की सफाई व मारपीट करने वाला कंडक्टर गिरफ्तार

Share

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में क्रिकेट प्रशिक्षण से लौट रहे खिलाड़ी को बस में अचानक उल्टी होने पर कंडक्टर ने न सिर्फ बस साफ करवाया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद खिलाड़ी के परिजनों ने चारामा थाना में मामला दर्ज कराया, जिस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
चारामा थाना प्रभारी सुरेश राठौर ने बताया कि तीन स्कूली बच्चे क्रिकेट प्रशिक्षण लेने के लिए कांकेर गए हुए थे। वहां से लौटते समय वे मनीष ट्रेवल्स की बस से चारामा आ रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की तबीयत खराब हो गई और उसे बस में उल्टी हो गई। बस कंडक्टर नीरज मिश्रा, निवासी रायपुर, को जब इसकी जानकारी मिली तो उसने बच्चे के साथ गाली-गलौज की और कपड़ा देकर बस साफ करवाया। इसके बाद भी उसने बच्चे के साथ मारपीट की। इस दौरान अन्य खिलाडिय़ों ने विरोध किया, लेकिन कंडक्टर नहीं माना। इतना ही नहीं, उसने कड़ी धूप में बच्चों को बस स्टैंड पर उतारने के बजाय करीब 500 मीटर पहले ही उतार दिया। घटना की जानकारी बच्चों ने अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी कंडक्टर को गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत शुक्रवार को जेल दाखिल कर दिया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button