ChhattisgarhCrime
सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की
बीजापुर। फरसेगढ़ क्षेत्र में डीआरजी और बीडीएस संयुक्त अभियान पर निकली थी। इसी दौरान पील्लूर-अन्नाराम मार्ग पर एरिया डॉमिनेशन के दौरान अन्नापुर जंगल में जमीन में छिपा रखे 50 किलो गंधक, 100 किलो यूरिया और 10 किलो गन पाउडर बरामद किया गया। सही समय पर कार्रवाई होने से बड़ी साजिश नाकाम हुई है। इसको मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने लोगों से संदिग्ध वस्तु दिखने पर सूचना देने की अपील की है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।






