ChhattisgarhMiscellaneous
ट्रको में कच्चा लोहा भरने के दौरान उड़ती धूल से लोग परेशान
जगदलपुर। रेलवे स्टेशन पर कच्चे लोहे का परिवहन करना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। माल ढुलाई के दौरान उड़ने वाली धूल से प्लेटफार्म में गंदगी फ़ैल रही है। यहाँ यात्रियों के लिए रखी कुर्सियों पर धूल जम जाती है। हर दूसरे दिन 65 बोगियों वाली रैक लगती है। रैक का माल सैकड़ों ट्रकों में भरकर प्लांटों को जाता है। ट्रकों में भरने के दौरान सबसे ज्यादा धूल उड़ती है। स्टेशन कर्मियों को दिन में तीन-चार बार सफाई करनी पड़ती है। सफाई के लिए मशीनें खरीदी गईं, फिर भी राहत नहीं मिली। नकटी सेमरा में नई साइड बनाने की योजना का विरोध हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपने क्षेत्र को प्रदूषणग्रस्त नहीं होने देंगे। आरापुर स्टेशन का उदाहरण देकर लोग चिंता जता रहे हैं।






