ChhattisgarhRegion

गायत्री ने ली स्वास्थ विभाग की बैठक, बारिश में किसी भी वार्ड में ना हो जल भराव की समस्या

Share

रायपुर। नगर निगम जोन 1 कार्यालय पहुंचकर नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर ने जोन अध्यक्ष गज्जू साहू एवं एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू की उपस्थिति में जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा सीनियर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन सहित जोन 1 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्यो की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
गायत्री सुनील चंद्राकर ने कर्मचारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारियां प्रशासनिक तौर पर जोन 1 के सभी 7 वार्डो में सिटी प्रोफाईल अनुसार अच्छी सफाई करवाकर पार्षदो से समन्वय रखकर करने के निर्देश दिये है। स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष ने गंदे पानी का सुगम निकास का प्रबंध कायम करने बारिश पूर्व सभी नालो की अभियान पूर्वक तले तक पूर्ण सघन सफाई करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिश्नर एवं जोन स्वास्थ्य अधिकारी को दिये है ताकि जोन 1 क्षेत्र में बारिश में किसी भी वार्ड के किसी भी क्षेत्र मोहल्ले में जल के भराव की समस्या का सामना नागरिको को ना करना पड़े।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button