मानसिक रोगी की अस्पताल में हत्या, आरोपी गिरफ्तार
राजनांदगांव। मेंटल हॉस्पिटल देवादा में भर्ती मरीज की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। आरोपी ने गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया । सोमनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव ने बताया कि देवादा स्थित सिम्हांस अस्पताल में कामता प्रसाद बंजारे पिता तुलसीराम बंजारे 42 निवासी ग्राम कांकेतरा राजनांदगांव 2026 को मानसिक रोग के इलाज के लिए 29 मार्च को भर्ती हुआ था। 9 अप्रैल को रात 2 से 3 बजे कामता प्रसाद बंजारे घायल हालत में अपने वार्ड में पड़ा मिला। उसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में भर्ती किया गया।
मृतक को उसी वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने गला दबाकर हत्या करने वाले आरोपी आत्माराम निर्मलकर पिता रामेश्वर निर्मलकर 45 निवासी ग्राम सण्डी पंडरिया थाना छुईखदान जिला केसीजी को गिरफ्तार किया गया।






