ChhattisgarhRegion
अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण 4 मई से

रायपुर। अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से 10 अप्रैल तक संचालित की गई थी जिसमें आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, रायपुर द्वारा लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 मई से 4 जून तक आयोजित की जा रही है।
प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार विभाग के वेब पोर्टल ई-रोजगार.सीजी.जीओवी.इन अथवा मोबाइल पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोज़गार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यह नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला एवं विकासखंड स्तर पर उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से प्रदान किया जाएगा। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर आवेदक रोजगार कार्यालय रायपुर में संपर्क कर सकते हैं।






