ChhattisgarhCrime
जिला बदर के साथ केक काटते दिखा पुलिस आरक्षक, निलंबित
भिलाईनगर। जिलाबदर बदमाश का जन्मदिन समारोह में शामिल होने वाले छावनी थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक का वीडियो वायरल हो गया। इस पर डीआईजी व दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार छावनी में पदस्थ आरक्षक नितिन सिंह राजपूत जिलाबदर बदमाश शेख अब्बास खान के साथ केक काटते नजर आया। इस वीडियो में अब्बास का भांजा भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था, उसे पहले ड्रग्स के मामले में पुलिस ने जेल भेजा था।
अपराधी के साथ पुलिस आरक्षक के साथ केक काटने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गंभीरता से लिया । दुर्ग के डीआईजी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आरक्षक का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल संदिग्ध आचरण की श्रेणी में आता है।






