ChhattisgarhCrime
वेदांता प्लांट: ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR, 20 की मौत

रायपुर\सक्ती: वेदांता पावर प्लांट हादसे में सक्ती पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है. जांच में प्रथम दृष्टया प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने ये कार्रवाई की है.
प्लांट प्रबंधन की लापरवाही, वेदांता ग्रुप के चेयरमैन पर FIR
सक्ती एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जांच में प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद डबरा थाने में बीएनएस की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.




